विराट का बल्ला आइपीएल में खूब चला

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 : इस बार आइपीएल में बुधवार तक 24 मैच खेले जा चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें, तो विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली विकेटों के बीच दौड़ कर रन बनाने में शीर्ष पर चल रहे हैं। आइपीएल की पांच पारियों में 316 रन बना कर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने 128 रन विकेटों के बीच दौड़ कर बनाये हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं। 191 में से 99 रन इन्होंने दौड़ कर बनाये हैं। शुभमन गिल भी एक.दो रन लेने में आगे दिख रहे हैं। बाउंड्री लगाने में कोहली का कोई मुकाबला नहीं हैं। कोहली अब तक पांच मैचों की पांच पारियों में 29 चौका लगा चुके हैं। कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक भी जड़ा। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े। एक पारी में भी विराट सबसे अधिक चौका जड़नेवाले खिलाड़ी भी है। विराट कोहली का बल्ला आइपीएल में खूब चला है। वह अब तक आठ शतक जड़े हैं और कोहली आइपीएल में ऐसा करनेवाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं। क्रिस गेल और जोस बटलर छह-छह शतक जड़े हैं।
