बीजेपी की एक और लिस्ट जारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है जिसमे नौ (9) नाम हैं। भाजपा की इस लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है।
यूपी की मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीनगर से बीपी सरोज, और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी सांसद थीं। इलाहाबाद से उम्मीदवार जिस नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है वे पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एस एस अहलुवालिया को टिकट दिया है। इस सीट से बीजेपी ने पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने टिकट लौटा दिया था। इस सीट से टीएमसी ने अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी अब तक 425 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 80 सीटों वाले यूपी में बीजेपी 74 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि 6 सीटों में से 2 पर सहयोगी रालोद, 2 पर अनुप्रिया पटेल का अपना दल चुनाव लड़ेगा, जबकि एक-एक सीट निषाद पार्टी और राजभर की पार्टी को दी गई है। बीजेपी ने 74 में से अब तक 69 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
