भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला हुआ रद्द

लखनऊ। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को होने वाला चौथा टी.20 मुकाबला रद्द कर दिया गया।अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंतपद्मनाभन अंपायरों द्वारा कई के बार के निरीक्षण के बाद अंतत: नौ बजे के बाद होने वाले चौथे टी.20 मैच को रद्द घोषित कर दिया। अब अहमदाबाद पांचवा टी.20 मैच खेला जाएगा जहां दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के पास अब सीरीज बराबर करने का ही मौका है।
निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे कम दृश्यता के कारण 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के बाद सात बजकर 30 मिनट फिर निरीक्षण किया गया लेकिन अंपायर संतुष्ट नहीं दिखें। इसके बाद 8.30 और फिर नौ बजे निरीक्षण के बाद नतीजा नहीं निकला और अंतत: आखिरी निरीक्षण 9.25 बजे और मैच को रद्द कर दिया गया। भारत पांच टी.20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसे सीरीज कब्जाने के लिए अहमदाबाद में होने वाले आखिरी मैच को जीतना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.