युद्ध नहीं रुका तो खत्म हो सकता है यूक्रेन : लुकाशेंको

वाशिंगटन। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही रूस.यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का समाधान नहीं निकाला गया तो यूक्रेन का अस्तित्व खत्म हो सकता है।
श्री लुकाशेंको ने अमेरिकी समाचार चैनल न्यूज़मैक्स टीवी को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि अगर यह संघर्ष चलता रहा तो इसका परिणाम यूरोप और पूरी दुनिया के लिए बहुत गंभीर हो सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की इस समय शांति समझौते के लिये तैयार नहीं हैं, लेकिन उन्हें समझना होगा कि अगर जल्द ही कोई हल नहीं निकाला गया तो यूक्रेन खत्म हो सकता है। श्री लुकाशेंको ने कहा कि मेरी राय में अगर यह युद्ध जारी रहता है तो यूक्रेन का अस्तित्व खत्म हो सकता है। हो सकता है कि वह नक्शे पर भी न रहे।
उन्होंने वैश्विक नेतृत्व से अनुरोध किया कि ज़ेलेंस्की पर शांति समझौता स्वीकार करने और खून.खराबा रोकने के लिए दबाव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं। इस युद्ध के जारी रहने से एक वैश्विक युद्ध, एक वैश्विक संघर्ष हो सकता है। हमें इसे रोकना होगा क्योंकि इस युद्ध में हर तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.