दो दिनों में पप्पू यादव को रिहा करें, वरना करूंगी अनशन : रंजीत रंजन

पटना। 32 साल पुराने मामले में जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारए भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर 2 दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुईए तो मैं मुख्यमंत्री जी आपकोए आपके गुर्गे कोए राजीव प्रताप रूडी और भाजपाई को सड़क पर खड़ा करूंगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि महामारी में राजनीति.राजनीति खेलने का वक्त नहीं हैए इस वक्त हम सभी को एक दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए। आज पप्पू यादव के साथ लोग इसलिए नहीं खड़े हैं कि चुनाव होने वाला है। या कोई बड़ी पार्टी है। आज लोग इसलिए खड़े हैं कि महामारी चल रही है। दूसरी लहर चल रही है। लोगों की जानें जा रही हैं। सबलोग भयभीत हैं। मैं पूछना चाहती हूं पप्पू यादव का कौन सा अपराध थाए जिसमें जेल भेजा गया।
उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे लॉकडाउन का उल्लंघन कर गिरफ्तार किया गया। फिर बाद में 32 साल पुराने के केस में उन्हें जेल भेजा गया। क्यों भेजा गया। किसलिए भेजा गया। कौन सा अपराध था और वे कौन लोग हैं जिनके इशारे पर ये कार्रवाई हुई है। नीतीश बाबू अगर आप इतने मजबूर थेए तो हमलोग को बता देते कि बहुत कम विधायक आए हैं। भाजपा का पूरे देश में गुंडाराज चल रहा है। न चोर को पकडूंगा. न चोरी को पकड़ने दूंगा। न खुद काम करूंगा. न किसी को काम करने दूंगा।
पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपको आखिर हो क्या गया है। इतने अपंग क्यों हो गए हैं। ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसके दबाव में आप वो सबकुछ कर रहे हैंए जो बिहार को गंवारा नहीं। 89 के जिस कांड में पप्पू यादव पर केस हुआ। उस कांड के सूचकए आज तीनो लोगों का वीडियो चल रहा है कि केस फर्जी है। 32 साल बाद पुराना केस महामारी के वक्त याद आया क्योंघ् इसी में सब छुपा है। उन्होंने राजीव प्रताप रूडी से सांकेतिक रूप से पूछा कि वे पायलट थेए किसके आशीर्वाद से मंत्री बनेए कैसे राजनीति में आये। उत्तराखंड फार्म हाउसए बिहारए दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैंए उसकी सैलरी कहां से दे रहे हैं। उन्हें जब कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का इंचार्ज बनाया गयाए तब कितना घोटाला हुआ। स्किल इंडिया के मिनिस्टर थे। मोदी साहब ने क्यों हटाया। स्किल इंडिया में एंबुलेंस ड्राइवर को ट्रेनिंग देनी थीए क्यों नहीं दी। ये सब आप बताएं। जिनके घर शीशे के होंए वो वैसे लोगों को पत्थर न मारे।
रंजीत रंजन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि मोदी साहब सेंट्रल में चुप्पी साधे हैं। आपके ही क्रियाकलापों की प्रेरणा हैए जो आपके लोग कर रहे हैं। आप सत्ता के जुनून में इतने पागल हैं कि देश की आपदा 90 प्रतिशत है। यह डब्ल्यूएचओ समेत दुनिया भर के लोगों ने कहा। इस बीच में अगर कोई जनता की मदद को आगे आए उसे जेल भेज देंगे। आप जेल.जेलए लॉबी.लॉबी खेल रहे हैं। हमें न राजनीति.राजनीति खेलने का शौक है। न ही किसी को ऐसा करते देखने का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.