कृष्ण मोहन बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी कृष्ण मोहन को ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। भारतीय वन सेवा महाराष्ट्र कैडर से रिटायर्ड आईएफएस कृष्ण मोहन ने सेवा से अवकाश ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से सामाजिक सेवा को चुना। कृष्ण मोहन को बिहार निवासी ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन से रिक्त हुए स्थान पर ट्रस्टी बैठक के उपरांत बनाया गया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए ट्रस्टी कृष्ण मोहन हरदोई जनपद के शाहाबाद विधान सभा क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में कृष्ण मोहन हरदोई शहर के सिनेमा रोड के अपने निवास से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वर्तमान में ट्रस्ट के दो ट्रस्टियों कामेश्वर चौपाल और विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से दो स्थान रिक्त थे। कामेश्वर चौपाल के स्थान पर हरदोई निवासी कृष्ण मोहन को नया ट्रस्टी बनाया गया। श्रीमणिराम दास छावनी परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बहुप्रतीक्षित फैसला किया गया। बैठक में ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से हुईं रिक्त हुई ट्रस्टी के नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.