दिल्ली सरकार ने शुरू किया विंटर एक्शन प्लान

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 2025-.26 के लिए विंटर एक्शन प्लान को लागू कर दिया है। श्री सिरसा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कदम तय समयसीमा में पूरे हों और ग्रीन वार रूम से उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि इस सर्दी में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों के अनुपालन पर कोई समझौता नहीं होगा। हर विभाग को गति और फोकस के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना अक्टूबर से फरवरी के बीच होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई है। श्री सिरसा ने कहा कि सभी विभागों पीडब्ल्यूडी, एमसीडी,  एनडीएमसी, डीएसआईआईडीसी, डीपीसीसी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोज़ाना समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग भी इस मुहिम में हमारे साथी हैं । ग्रीन दिल्ली ऐप का इस्तेमाल करें, परामर्श का पालन करें और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन या ईवी अपनाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब प्रतिक्रिया नहीं, तैयारी की नीति पर काम कर रही है। हर कार्रवाई डेटा से ट्रैक होगी,  हर एजेंसी जवाबदेह होगी और हर नागरिक को महसूस होगा बदलाव।

Leave A Reply

Your email address will not be published.