विभिन्न आपराधिक मामले में 90 अपराधी गिरफ्तार
पटना। बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 90 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त, शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गई है।
सूत्रों ने बताया कि गुरूवार को हत्या के कांड में तीन, हत्या का प्रयास कांड में दो,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में आठ, अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 27, शराब तस्कर.होम डिलीवरी मामले में 18 तथा शराब पीने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 456.825 लीटर विदेशी शराब, 276 लीटर देशी शराब, 12.790 ग्राम ब्राउन सुगर, एक मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
