जापान में कोरोना के मामले 10 लाख से अधिक

टोक्यो। जापान में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जापान में शुक्रवार को कोरोना के मामले 10 लाख से अधिक हो गए है। स्थानीय मीडिया ने बताया ओलंपिक मेजबान टोक्यो और दूसरे शहरों में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं क्योंकि इस समय देश डेल्टा वैरिएंट से संघर्ष कर रहा है।
टोक्यो में संक्रमण के 4,515 नए मामले दर्ज किए गए जो गुरुवार को 5,042 मामलों के बाद सबसे अधिक है। जबकि कनागावा शहर में 2,000 नए मामले दर्ज किए गए। यहां पर जो दो सप्ताह से भी कम समय में मामले चार गुना हो गए है। जापान के पश्चिमी शहर ओसाका में भी संक्रमण के आकंड़ों ने सबकों दंग कर दिया है। वहां पर 1ए310 मामले मिले है। पिछले साल कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से कुल मामलों की संख्या अब एक मिलियन से अधिक हो गई है जो इस बीमारी को रोकने में देश की शुरुआती सफलता को धूमिल कर रही है। संक्रमण के मामले राजधानी से दूसरे क्षेत्रों में तेजी से फैलते हुए दिख रहे। सरकार ने 31 अगस्त तक कुछ शहरों में आपातकाल की घोषणा पहले ही कर दी थी।
प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा परमाणु बमबारी की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा। प्रत्येक क्षेत्र अपना कदम उठा सकता है। सुगा ने यह भी कहा कि 8 अगस्त को ओलंपिक खेलों के खत्म होने के बाद 24 अगस्त से 5 सितंबर को होने वाले पैरालिंपिक में दर्शकों को अनुमति दी जाएगी या नहीं इस पर निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि जापान में अक्टूबर में चुनाव होने है, बिगड़ते स्वास्थ्य संकट से सुगा पर दबाव पड़ने की संभावना बन रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.