तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान और पाक के अहम सीमा को किया बंद
काबुल। तालिबान ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपनी एक प्रमुख सीमा को बंद कर दिया है। तालिबान ने कहा कि इस्लामाबाद की ओर से जब तक अफगानियों के लिए वीजा को खत्म नहीं किया जाता या कम नहीं किया जाता तब तक किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अफगानिस्तान से अमेरिकी और अन्य विदेशी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर तालिबान देश पर अपना नियंत्रण कर रहा है। तालिबान ने पिछले महीने अफगान बलों को हटा कर दक्षिण.पूर्वी चमन.स्पिन बोल्डक सीमा पर कब्जा कर लिया था। माना जा रहा है कि तालिबान द्वारा चमन.स्पिन बोल्डक पर कब्जा करने के बाद से पाकिस्तानी सीमा अधिकारियों ने अफगानों के लिए वीजा आवश्यकताओं को लागू करना शुरू कर दिया है जो पहले इतनी सख्ती से नहीं थे। पाकिस्तान द्वारा सख्ती के बाद तालिबान ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान से अफगानों के लिए सभी वीजा आवश्यकताओं को खत्म किया जाना चाहिए।
कंधार प्रांत के विद्रोही समूह के शैडो गवर्नर ने बयान में कहा कि दोनों पक्ष, पैदल चलने वालों के लिए और व्यापार सहित सभी प्रकार के आवागमन के लिए बंद रहेगा। यह पाबंदी तब तक रहेगी जब तक पाकिस्तान अफगान माइग्रेशन कार्ड या पाकिस्तान में रखने वाले अफगानों के लिए सुबह से शाम तक सीमाओं के गेट खुला नहीं छोड़ता। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि समूह के नेतृत्व ने इस कदम का समर्थन किया था और शुक्रवार को सीमा को बंद कर दिया गया है।
