कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए नामित

वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार नामित किया है। रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने बताया कि आगामी नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सुश्री हैरिस को उम्मीदवार बनाने के लिए शिकागो के यूनाइटेड सेंटर इनडोर स्पोर्ट्स एरेना में मंगलवार शाम मतदान कराया गया। इस मतदान में डेलावेयर राज्य ने सबसे पहले वोट डाला और सुश्री हैरिस की उम्मीदवारी के लिए समर्थन व्यक्त किया।
गौरतलब है कि मतदान से एक दिन पहले सुश्री हैरिस, राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल के साथ-साथ कई उच्च पदस्थ पार्टी अधिकारियों ने पार्टी के सदस्यों को संबोधित किया था। सुश्री हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि सुश्री हैरिस ने इस महीने की शुरुआत में वर्चुअल रोल कॉल वोट में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए पहले ही पर्याप्त प्रतिनिधि हासिल कर लिए थे। सुश्री हैरिस को अपने गृह राज्य कैलिफोर्निया में 482 वोट मिले, जिससे वह शीर्ष पर रहीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.