ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया रक्षा संबंधों को उन्नत करने पर सहमत
कैनबराए । ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया अपने रक्षा संबंधों को संधि स्तर के समझौते तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, इंडोनेशिया के निर्वाचित राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो ने मंगलवार को कैनबरा में दोनों देशों के रक्षा सहयोग व्यवस्था को उन्नत करने को लेकर बातचीत के बाद घोषणा की कि संधि.स्तरीय समझौते में संयुक्त अभ्यास के प्रावधान और दोनों देशों की सेनाओं के लिए एक.दूसरे के देशों से संचालन करना शामिल है।
