दक्षिण चीन सागर को लेकर चीनी सेना अलर्ट पर

बीजिंग। चीन ने शनिवार को चेतावनी दी कि उसकी सेना अलर्ट पर है और दक्षिणी चीन सागर में परेशानी खड़ी करने की कोई भी कोशिश बेकार जाएगी।चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने यह टिप्पणी फिलीपींस, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया द्वारा हाल ही में हुआंगयान दाओ के पास हवा और पानी में किये गये कथित संयुक्त पैट्रोल के जवाब में किया।
श्री झांग ने दक्षिण चीन सागर में इस ताकत के प्रदर्शन के बाद अमेरिका और दूसरे गैर.क्षेत्रीय देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र में तनाव का कारण हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिलीपींस की तरफ से लगातार उकसावे वाली हरकतें की गई हैं और चीनी हितों का उल्लंघन किया गया है जिससे क्षेत्र के देशों के साझा हितों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से परेशानी खड़ी करने वाला और शांति भंग करने वाला है।
श्री झांग ने कहा कि चीन इस सागर के द्वीपों और आस-पास के पानी पर अपनी संप्रभुता और अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करता है। अपनी संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए उसने जो कदम उठाए हैं वे सही, पेशेवर, समझदारी भरे और बिना किसी विवाद के हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सेना हमेशा अलर्ट पर रहेगी ताकि यह पक्का हो सके कि दक्षिण चीन सागर में गड़बड़ी करने की कोई भी कोशिश कामयाब न हो और इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.