खामनेई, पेजेश्कियान स्वस्थ और सुरक्षित : अराघची
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ईरान पर हमलों में देश सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के मारे जाने की रिपोर्टों को खंडन किया है और कहा कि दोनों नेता सकुशल और सुरक्षित है।
श्री अराघची ने अमेरिकी टीवी समाचार चैनल एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि इस्लामिक क्रांति के नेता (खामनेई) और राष्ट्रपति पेजेश्कियान सुरक्षित और स्वस्थ हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि ईरान सरकार के अधिकतर बड़े अधिकारी भी सुरक्षित है। पर उन्होंने कहा कि इन हमलों में एक.दो कमांडर जरूर शहीद हो गये हैं।
अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर अमेरिकी समय के अनुसार शुक्रवार रात हमले शुरू कर दिये। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ईरान के शीर्ष नेता, राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री मारे गए हैं।
