सौमेंदु की कार पर हमला, तृणमूल पर लगाया आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण का मतदान के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई की गाडी पर हमला किया गया। हमले में गाड़ी के सारे शीशे चकनाचूर हो गए और ड्राइवर को चोट आई है। सोमेंदु के ड्राइवर की आंख पर काफी चोट आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौमेंदु की कार पर पुर्वी मेदिनीपुर जिले की कांथी विधानसभा में हमला किया गया है। हालांकि इस हमले में सौमेंदु अधिकारी को कोई चोट नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के वक्त सौमेंदु गाड़ी में नहीं थे। इस पूरे मामले को लेकर सौमेंदु का बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी के नेतृत्व में तीन मतदान केंद्रों पर धांधली की जा रही थी मेरे वहां पहुंचने पर काम में बाधा उत्पन्न हुयी इसलिए उन्होंने मेरी गाड़ी पर हमला किया और मेरे ड्राइवर तक को पीटा।
