बिहार में सभी शिक्षण संस्‍थान 11 अप्रैल तक बंद

सार्वजनिक आयोजनों पर भी लगाया प्रतिबंध


पटना । बिहार में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी स्कूल.कॉलेज व कोचिंग संस्थानों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर भी अगली सूचना तक रोक लगा दी गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को केंद्र में रखकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा था कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप शिक्षण संसथानों को बंद रखने के बारे में विचार करे तथा सार्वजनिक आयोजनों को भी कुछ दिनों के लिए स्थगित रखा जाए। मुख्यमंत्री की हिदायत के कुछ ही घंटे के भीतर यह बड़ा फैसला लिया गया।
विदित हो कि बिहार में इन दिनों रोजाना कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े में वृद्धि होती जा रही है। राज्‍य में संक्रमण की वर्तमान रफ्तार बीते साल सितंबर जैसी है। इसके पहले अगस्त में सर्वाधिक मामले मिल रहे थे। अगर संक्रमण की रफ्तार और बढ़ी तो हालात चिंताजनक हो सकते हैं। खास बात यह है कि कोरोनावायरस संक्रमण की इस दूसरी लहर के दौरान वायरस का जो स्‍ट्रेन फैला हैए वह अधिक संक्रामक है। इस कारण सरकार ने खासकर बच्चों की सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार फिलहाल आरंभिक बंदी का फैसला लिया गया है। परिस्थियों के अनुसार आगे का फैसला लिया जाएगा। सरकार ने शिक्षण संस्‍थानों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के बचाव की गाइडलाइन के अनुसार होंगीं। शादी व अंतिम संस्‍कार को छोड़ सभी सार्वजनिक आयोजनों पर अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। शादी.ब्याह में अधिकतम ढाई सौ और श्राद्ध में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। सरकारी दफ्तरों के बारे में यह निर्देश है कि महकमे के प्रधान यह तय करेंगे कि कितनी संख्या में सुरक्षित दूरी का अनुपालन करते हुए कर्मियों को दफ्तर बुलाया जा सकता है। साथ ही अप्रैल तक सरकारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंघ लगा दिया गया है। 15 अप्रैल तक सार्वजनिक वाहनों में क्षमता के 50 फीसद से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाएंगे। सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को अपने जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण रोकने को लेकर जारी केंद्र सरकार की ताजा गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.