जेपी नड्डा के रोड शो में भारी जनसैलाब

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम बंगाल में 10 अप्रैल को होने वाले चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रचार कार्य जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता पश्चिम बंगाल में मोर्चा संभाले रखी है और इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष ने अलीपुरद्वार में रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में आए लोगों ने जहां जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए वहीं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद की आवाजें भी सुनाई दी।
विदित हो कि इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के समर्थन में रोड शो के दौरान जेपी नड्डा ने कहा था कि बंगाल में हुए चुनावों से साफ संकेत मिलते हैं कि राज्य में भाजपा आगे चल रही है। सूबे के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है और बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से चुनाव जीतेंगे। साथ ही राज्य में कमल खिलेगा। उधर, हुगली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार की कमान संभाल रखी है। रैली के दैरान उन्होंवे कहा कि ममता दीदी आप तो मां दुर्गा की पूजा पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रयास करती हैं। मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के अनुष्ठान पर रोक लगाकर आप बंगाल के अंदर कौन से वोट बैंक को पुष्ट करना चाहती हैं।
