बांग्लादेश में सेना प्रमुख ने दी बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने 1971 के लिबरेशन युद्ध के दौरान देश के नाम कुर्बानी दी थी। इसके साथ ही सेना प्रमुख को सेनकुंज में भारतीय सेना में गार्ड ऑफ ऑनर भी प्राप्त हुआ।
बता दें कि सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बांग्लादेश की यात्रा के लिए सुबह रवाना हुए थे। सेना की तरफ से आए बयान के मुताबिक सेना प्रमुख अगले पांच दिनों तक पड़ोसी देश के दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है। इस यात्रा के बारे में अतिरिक्त सार्वजनिक सूचना महानिदेशालयए सेना के आइएसक्यू के ट्विटर हैंडल द्वारा जानकारी साझा की गई थी। ट्वीट कर कहा कि सेना प्रमुख बांग्लादेश के पांच दिवसीय दौरे पर आगे बढ़े। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है। बता दें कि इससे पहले 4 अप्रैल को भारतीय सेना का प्रतिनिधिमंडल ढाका में एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए गया था जिसका नाम शान्तिर ऑर्गोसेना 2021 ( फ्रंट रनर ऑफ़ द पीस)  था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.