प्रयागराज मे पुलिस ने दिखाए तेवर

प्रयागराज। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेफिक्र लोगो को देख पुलिस ने अपने तेवर दिखाए। पुलिस ने गुरुवार को सवेरे से ही अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कों और और गलियों में जाकर बेवजह बाहर टहल रहे या एकत्र हुए लोगों को डंडे पटककर घर भेजा। तोड़ी गई बैरीकेडिंग को दुरुस्त किया गया साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि जब तक कोरोना कर्फ्यू लागू है तब तक केवल जरूरी काम से ही बाहर निकलें। बेवजह घर के बाहर बिना मास्क सड़क पर दिखे तो कार्रवाई की जाएगी।
बड़ी संख्या में कोरोना केस मिलने पर शहर के कोतवाली, शाहगंज, लीडर रोड, बहादुरगंज, लोकनाथ, कीडगंज, मुठीगंज, बैरहना, जार्जटाउन, बालसन, सिविल लाइंस, रामबाग, चंद्रलोक, जानसेनगंज, राजापुर, सर्कुलर रोड, अपट्रान चौराहा, तेलियरगंज, शिवकुटी, सुलेमसराय, धूमनगंज,  प्रीतम नगर, झलवा, राजरूपपुर, करेली, नूरुल्ला रोड, खुल्दाबाद, अतरसुइया समेत अन्य जगहों पर मुख्य सड़कों पर बैरीकेडिंग कर दी गई। गलियों में बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया ताकि कोई बाहर न निकल सके।

सभी थाना प्रभारी अपने.अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के जरिए एनाउंस करते रहे कि मेडिकल स्टोर और दूध की दुकान के अलावा कोई और दुकान खुली तो पुलिस को एक्शन लेना पड़ेगा। कपड़े, जनरल मर्चेंट, मोबाइल, चाय पान समेत अन्य सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। गलियों में भी खुलने वाली अधिकांश दुकानों में ताला लटकता रहा। जानसेनगंज, रामबाग, हीवेट रोड, सुलाकी चौराहा, कोठापार्चा डॉट पुल के पास ठेले पर सब्जी और फल बेचने वाले बुधवार के बाद गुरूवार सुबह भी नजर नहीं आए। पुलिस ने ठेले देखे तो उन्हें फौरन हटवा दिया और चेतावनी दी कि दोबारा ठेला लगाया तो मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.