सेंसेक्स ने लगाई 873 अंक की छलांग

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार उछाल आया और बीएसई सेंसेक्स 873 अंक मजबूत होकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी पहली बार 16,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 872.73 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के सर्वोच्च स्तर 53,823.36 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 245.60 अंक यानी 1.55 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 16,130.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाइटन का शेयर रहा। इसके अलावा एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एनटीपीसी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.