श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शांति की प्रार्थना की

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयुर में कन्हैया लाल और महाराष्ट्र् में उमेश कोल्हे की हत्या कि विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्यू कोंडली स्थित इंदिरा चौक पर धार्मिक कट्टरता के खिलाफ एक सभा आयोजित कर इस हत्याकांड की निंदा की तथा मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर कोंडली मंडल अध्यक्ष संजीव भदौरिया, अभिषेक, प्रकाश, पंकज गुप्ता, जगदीश गौतम, सुनीता गौतम, नवल किशोर, सुमन गुलेरिया के अलवा अन्या कार्यकर्ताओं ने मृतकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.