रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली।  बिहार में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने  केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं। हालांकि एनडीए छोड़ने पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी नहीं की। पशुपति पारस दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई। मुझे एक भी सीट नहीं दी गई है। .पशुपति पारस मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री थे।      बातचीत के क्रम में पशुपति पारस ने कहा कि सोमवार को एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। मैंने पांच-छह दिन पहले कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक एनडीए की सीटों की घोषणा आधिकारिक तौर पर ना हो जाए। पशुपति ने आगे कहा कि उन्होंने ईमानदारी से एनडीए की सेवा की। आज भी वह पीएम मोदी के शुक्रगुजार हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ ना इंसाफी हुई। उन्होंने कह कि इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
पशुपति पारस के इस्तीफे पर अपना वियार व्यक्त करते हए बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि मोदी जी ने रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी के रूप में चिराग को नहीं बल्कि पशुपति पारस को आगे बढ़ाया।  अब चिराग को भी मौका मिलना चाहिए।  विजय सिन्हा ने कहा कि हम पशुपति पारस की इज्जत करते हैं और उन्हें पूरा सम्मान देंगे।
इधर पशुपाति पारस के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारो मे हजचल है।पशुपति पारस , उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी एक-एक सीट मिलने से नाराज हैं।  ऐसे नेताओं के लिए आरजेडी ने दरवाजा खोल दिया है। आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने खुला ऑफर देते हुए कहा कि राजनीति में संभावनाओं के द्वार खुले रहते हैं। कल क्या हो जाएगा कहना मुश्किल है।  पहले यह लोग तय करें कि उनको एनडीए में रहना है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.