राम कृपाल यादव, रविशंकर पुन: चनावी मैदान में
पटना। बिहार में चुनावी आहट के साथ ही पारा चढना शुरू हो जाता है। चौक चौराहों पर लोग पहले से ही उम्मीदवारों को लेकर अपनी प्रतिक्रियायें देने लगते हैं। अब जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा और बढने लगा है। इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पुराने चेहरों को ज्यादा तरजीह दी है। इस बार भाजपा की टिकट पर पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जयसवाल चुनावी दांव खेलेंगे। वहीं पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मधुबनी लोकसभा सीट से अशोक कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं अररिया से भाजपा की टिकट पर प्रदीप कुमार सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। दरभंगा लोकसभा सीट से गोपाल जी ठाकुर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया है। महाराजगंज लोकसभा सीट से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल को भाजपा ने टिकट दिया है। सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। उजियारपुर से नित्यानंद राय को भाजपा ने टिकट दिया है। बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद को भाजपा ने टिकट दिया है। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राम कृपाल यादव को टिकट दिया है। आरा लोकसभा सीट से आर के सिंह भाजपा की टिकट पर चुनावी दांव खेलेंगे। वहीं बक्सर लोकसभा सीट से मिथिलेश तिवारी भाजपा की टिकट पर चुनावी दांव खेलेंगे। सासाराम लोकसभा सीट से शिवेश राम को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। औरंगाबाद लोकसभा सीट से सुशील कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। नवादा लोकसभा सीट से विवेक ठाकुर भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में र्है।
