कंगना रनौत, अरुण गोविल भी चुनावी मैदान में

नई दिल्ल। भाजपा ने जारी अपने पाचवे लिस्ट मे कंगना रनौत और अरुण गोविल को भी लोकसभा चुनाव लडने के लिए टिकट दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट मिला है। वरूण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, उनकी मां मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है। वे सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। पर्दे पर राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। यहां से राजेंद्र अग्रवाल का पत्ता कट गया है।
विदित हो कि बीजेपी ने रविवार शाम को 111 संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इसमें गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह को टिकट ना देकर अतुल गर्ग को मौका दिया गया है। उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। दिलचस्प बात ये है कि जिंदल अभी कुछ ही समय पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। नवीन जिंदल को हरियाणा की कुरूक्षेत्र सीट से मैदान में उतारा गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.