डॉली शर्मा गाजियाबाद से अपनी किस्मत आजमाएगी

कांग्रेस की उप्र में पहली महिला प्रत्याशी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार रात अपनी आठवीं सूची जारी की जिसमे 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इस लिस्ट में यूपी के चार प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेन्द्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया है।
पार्टी ने इससे पहले जारी सूची में यूपी से एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था। अब गाजियाबाद से डॉली शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस बात को लेकर कांग्रेस की आचोलना भी हो रही थी क्योंकि पार्टी का दावा था कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक 50 फीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों को लेकर निगाहें लगी हुई हैं। इस आठवीं सूची में भी रायबरेली और अमेठी को लेकर कांग्रस ने किसी के नाम की घोषणा नही की है। सोनिया गांधी तो कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.