पंजाब में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

चडीगढ। पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर बात नही बनी और एसी स्थिति में गठबंधनो को लेकर जो अठकलें जारी थी उसपर विराम लग गया है। भाजपा ने मंगलवार ;26 मार्च को ऐलान किया कि पार्टी लोकसभा चुनाव में अपन दम पर अकेले लड़ेगी । पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो संदेश के जरिए खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोकसभा चुनाव मे भाजपा अकेले चुनाव लड़ने जा रही है।
श्री जाखड़ ने कहा कि ये फैसला पार्टी ने लोगों की, कार्यकर्ताओं की, नेताओं की राय को लेकर तथा पंजाब के किसानों,पंजाब के व्यापारी, पंजाब के संगतकार, पंजाब के मजदूर, पंजाब का पिछड़ा वर्ग सभी के उज्जवल भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है क्योंकिए जो काम बीजेपी पार्टी ने पीएम मोदी की रहनुमायी में पंजाब के लिए किए है वो किसी से छुपे नहीं है। उन्होने आगे कहा कि किसान के फसलों का एक-एक दाना पिछले 10 सालों में लिया गया है। एमएसपी की भुगतान हफ्ते के अंदर-अंदर उनके खातों में पहुंची है। इतना ही नहीं करतारपुर साहिब में लोग खुले दर्शनों की सदियों से मांग कर रहे थे वो भी पीएम मोदी की ओर से पूरी की गई है। पंजाब का सुनहरा भविष्य के कीए पंजाब की सुरक्षा, पंजाब के सरहद पर अमन शांति को मजबूत रखने के लिए भी ये फैसला लिया गया है। श्री जाखड ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आने वाली एक जून को पंजाब के लोग भाजपा को वौट देकर पार्टी को और मजबूत करेंगे ताकि देश की उन्नति के साथ ही पंजाब का भी समुचित विकास हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.