पूर्णियां : पप्पू यादव ने किया नामांकन
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चौसर बिछ चुकी है। प्यादेे भी तैयार हो चुके है। ऐसे में बिहार की सबसे हॉट सीट पूर्णियां सीट को लेकर बडे से बडेे राजनीतिकारों की निगाहें भी टिकी है। बस सिर्फ इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि खेल शुरू होने पर कौन सा प्यादा किसको मात देकर इस हॉट सीट पर कब्जा जमा लेता है। यूं तो इस सीट पर जहां एक ओर बिहार के राजनति के धुरंधर राजद सुपीमो लालू प्रसाद ने बीमा भारती को अपना सिम्बल देकर मैदान में उतार दिया है वहीं दूसरी ओर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जिन्होंने अपनी पार्टी को कुछ दिनों पूर्व कांगेस में विलय कर दिया था निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पहले पप्पू यादव अपने माता.पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने घर में पूजा.अर्चना की। पूर्व सांसद की मां ने आरती उतारकर और दही, मिठाई खिलाकर नामांकन के लिए भेजा। पप्पू यादव नामांकन के लिए बुलेट पर सवार होकर समाहरणालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
विदित हो कि पप्पू यादव की पूर्णियां की धरती से अगाध प्रेम है और यहां की जनता में वे सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी हैं। पप्पू यादव ने हालांकि इस सीट से अपनी उम्मीदवारी को लेकर पहले भी कहा था कि वह दुनिया छोड सकते है लेकिन पर्णियां को नहीं। इस सीट को लेकर उन्होेने राजद प्रमुख लालू यादव से भी बात की थी किंतु महागठबंधन को लेकर यह सीट राजद के खेमे में चली गई तो उसने बीमा भारती को यहां से अपना उम्मीदवार बना दिया। ऐसे में पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मैं इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए काम करूंगा। कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो। देश में युवाओं और देश की अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तेजस्वी यादव से भी कहूंगा कि वे नफरत की राजनीति छोड़ें। मोहब्बत भी कर लेते अपने इंडिया गठबंधन से। राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता। मुझे हमेशा लालू यादव के आशीर्वाद की उम्मीद है। मेरा समर्पण यहां के लोगों के साथ है। मैं बिहार के लोगों से प्यार करता हूं। मैं लोगों की इज्जत भी करता हूं। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे आरजेडी के एक नेता ने मधेपुरा से चुनाव लड़ाने का ऑफर दिया था , मैंने कहा कि पूर्णिया से आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकता हूं लेकिन, मधेपुरा से नहीं। आरजेडी चाहे तो बीमा भारती को मधेपुरा से चुनाव लड़ा सकती है। बता दें कि पप्पू यादव पूर्णिया से कांग्रेस का टिकट चाह रहे थे लेकिन सीट बंटवारे में पूर्णिया और मधेपुरा दोनों सीटें आरजेडी के खाते में चली गई। सीट बदलने को लेकर बात भी हुई लेकिन आरजेडी ने बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बना दिया।
