तेजस्वी ने केंद्र व राज्य सरकार को लिया निशाने पर

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को पूर्णिया, किशनगंज व बांका लोकसभा क्षेत्र के इंडिया प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर केंद्र व राज्य सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो विचारधारा की लडाई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का 400 पार वाला फिल्म फ्लॉप हो गया है । अब 400 पार नहीं, 400 पर हार हो गया है। तेजस्वी ने यहा आयोजित सभा में कहा कि हमारी सरकार ने 17महीने मे पाच लाख युवाओ को नौकरी दी। टोला सेवक, तालिमी मरकज का वेतन दोगुना किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आयेगी तो एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। 200 यूनिट बिजली फ्री तथा पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध करायेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी को भाजपा ने सताया। जब लालू जी ही भाजपा से नहीं डरे तो उनका बेटा भी नहीं डरेगा। उन्होंने कहा कि यह देश सबका है कोई माई का लाल संबिधान नही बदल सकता। तेजस्वी ने भाजपा भगाओ और देश, संविधान, लोकतंत्र व गंगा-जमुनी तहजीब बचाओ का नारा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तो झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। विकास की जगह हिंदू.मुस्लिम की बात करते हैं। दस सालों में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई को खत्म नहीं किया बल्कि सिर्फ मंदिर.मस्जिद की बातें कर जनता को ठगने का काम किया। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को भी आडे हाथ लेते हुए कहा कि वे हमारे घर के बच्चे गिनते हैं उनके भी पांच बहन भाई हैं। तेजस्वी यादव ने यहां उपस्थित लोगों से इंडिया गठबंधन से जुडे प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.