मुजफ्फरपुर: घरों में गैस पहुंचाने के लिए बिछने लगी पाइप

मुजफ्फरपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उनके घरों में मेट्रो सिटी की तरह पाइप नेचुरल गैस से घरेलू गैस आपूर्ति होगी। इसको लेकर शहर के शेरपुरए बेलाए मिठनपुराए वार्ड 48 के अंबिका बिहार कॉलोनी में गुरुवार को भूमिगत पाइप बिछाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद घरों में कनेक्शन व मीटर भी लगाया जाएगा।
आइओसीएल के गैस पाइप लाइन बिछाने वाले अधिकारिक सूत्रों की माने तो मार्च अंत तक शहरी क्षेत्र में 15 हजार घरों में मीटर के साथ कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घरों में इसका मिनिमम कनेक्शन शुल्क 618 रुपये फिक्सड डिपोजिट के साथ है। इसके अलावे इसमें अन्य स्कीम भी हैं। एक साथ समस्तीपुरए दलसिंहसराय व मुजफ्फरपुर शहर में आपूर्ति शुरू की जाएगी। पीएनजी की पाइपलाइन एनएच किनारे ताजपुर के पास काम चल रहा है। यह पाइपालाइन जब मुजफ्फरपुर शहर तक पहुंचेगीए तो तीनों जगह एक साथ आपूर्ति शुरू की जायेगी। इससे पहले शहरी क्षेत्र में पीएनजी से गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछायी जा रही है। पाइप लाइन बिछाने के साथ.साथ कनेक्शन के संबंध में प्रचार.प्रसार किया जा रहा है ताकि उपभोक्ता अपने पसंद के अनुसार योजना का लाभ उठाते हुए कनेक्शन ले सकें;

Leave A Reply

Your email address will not be published.