कोलकाता : बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी आग


कोलकाता। कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार की शाम एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। इस आशय की जानकारी कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने दी। उन्होने बताया कि आग लगने की यह घटना शाम 6.10 बजे हुई। आग की इस घटना कोई घायल नहीं हुआ। इस इमारत में रेलवे का कार्यालय है। उन्होंने बताया कि आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है तथा आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कमल देव ने पुष्टि की है कि कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर न्यू कोइलाघाट भवन में पूर्वी रेलवे और दक्षिण-पूर्व रेलवे का दफ्तर है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कम्प्यूटरीकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.