छत्तीसगढ़ में तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव,  आरंग विधायक गुरु खुशवंत और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बुधवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी  विधायक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ,  जिला कलेक्टर,  कमिश्नर और अपर कलेक्टर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने एक्स पर ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव,  श्री गुरु खुशवंत साहेब,  श्री राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.