अयोध्या में रामलीला का मंचन 20 सितंबर से

अयोध्या। अयोध्या धाम के भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें राम की लीलाओं का मंचन मध्यप्रदेश के कलाकार करेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा भक्तमाल में महंत अवधेश दास के संयोजन में संत महंतों एवं रामलीला समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई जिसमें रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। महंत अवधेश दास ने बताया कि मध्य प्रदेश के कलाकार इस बार रामलीला का मंचन करेंगे। इस बार मध्य प्रदेश के खजरुई ताल के कलाकारों द्वारा रामलीला की जाएगी जो भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। बैठक में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष महंत अवधेश दास, समिति के महामंत्री महंत संजय दास,  न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण,  जगद्गुरु रामानुजाचार्य,  स्वामी राघवाचार्य, महंत हेमन्त दास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.