फिलीपींस में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

मनीला। फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। फिलीपींस न्यूज एजेंसी के अनुसार, नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रवक्ता डिएगो ऑगस्टिन मारियानो ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे तक 37 मौतें दर्ज की गयीं, हालांकि इन आंकड़ों का अभी सत्यापन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर मिंडानाओ द्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गयेए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित सारंगानी प्रांत के मासिम शहर के तट से 32 किलोमीटर दक्षिण.पश्चिम में था। अधिकारियों के अनुसार इस आपदा के कारण सारंगानी प्रांत और जनरल सैंटोस शहर सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने आज बताया कि भूकंप के कारण 40 लाख से अधिक विद्यार्थी, जबकि एक लाख से अधिक शिक्षक और गैर.शिक्षण कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.