राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में रद्द की अपनी रैलियां

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपनी बची हुई रैलियों को रद कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य नेताओं से भी अपनी रैलियों को रद्द करने का आग्रह किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि कोविड संकट को देखते हुए मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियां रद्द करने का निर्णय लिया है। राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना खतरा है।इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने राजनीतिक रैलियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार बीमार और मृतकों की इतनी भीड़ देखी है। शनिवार को राहुल गांधी ने देश में बिगड़ती कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में स्पष्ट टीका रणनीति की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.