राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुई कोरोना पॉजिटिव

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सूबे में 3838 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  कोरोना पॉजिटिव हो गई है और उन्हें शनिवार शाम को रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि फिलहाल उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अस्पताल लाने के पहले सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इसके अलावा मौके पर सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर रखे हुए हैं और चिंता की कोई बात नहीं बताई गई है।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कुछ दिन पहले ही कोरोना का टीका लगवाया था इसलिए यह जांच की जा रही है कि संक्रमण का फैलाव कितना हुआ है और यह कितना खतरनाक हो सकता है। इधर, कोडरमा से बीजेपी की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी कोराना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।कोडरमा की सांसद ने ट्वीट कर कहा कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वे अपने आपको होम आइसोलेशन में कर चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि पिछले कुछ दिनों से जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वे भी जांच करा लें और कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करें। डॉक्टरों की सलाह पर वे होम आइसोलेशन में हैं। सिंदरी से बीजेपी के विधायक इंदजीत महतो को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.