यूक्रेन से भारत लौटे छात्र, मंत्री ने किया स्वागत
219 स्टूडेंट्स के साथ एअर इंडिया का विमान पहुंचा मुंबई
नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन वहां फंसे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान एआई 1943 शनिवार रात 8 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गया। विमान ने दोपहर में रोमानिया के बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। इनके लिए मुंबई के एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया है। यहां से बाहर निकलने के लिए यात्रियों को कोविड.19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र या आरटी.पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। उधर रोमानिया के बुखारेस्ट से ही एअर इंडिया के एक और विमान ने रात 9ण्30 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
यूक्रेन से मुंबई पहुंचे भारतीय स्टूडेंट्स के मुंबई पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विमान में जाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि. मातृभूमि में आप सबका स्वागत है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत से ही इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई। विदेश मंत्रालय और दूतावासों के जरिये सैकड़ों भारतीय छात्र सुरक्षित आ चुके हैं, जिनमें ज्यादातर लड़कियां हैं। जल्द ही और बच्चे वापस आएंगे। जब तक सारे भारतीय नागरिक वापस नहीं आ जाते, ये मिशन चलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी को आप सभी बच्चों की बहुत चिंता थी। दो. ढाई दिन से पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर आप सभी की चिंता कर रहे हैं। दिन.रात फोन कर रहे हैं। पीएम ने रशियन और यूक्रेनियाई प्रेसिडेंट से बात भी की। बाकी सभी देशों से भी बात की है और आप को सुरक्षित निकाल कर लाया गया है। आप सभी के लिए हमने अरेंजमेंट किया है। आप सभी सुरक्षित हैं और हम सभी लोगों को वापस लायेंगे। उन्होंने कहा कि आप के पास वहां फंसे लोगों के नंबर होंगे और आप को उन्हें फोन कर कहना है कि उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। भारत सरकार सभी को सुरक्षित वापस लेकर आएगी। गोयल के साथ मुंबई नार्थ सेंट्रल सीट से सांसद पूनम महाजन भी थीं। मुबंई पहुंचे स्टूडेंट्स के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी मुंबई पहुंचे स्टूडेंट्स को फ़ूड पैकेट्स और पानी दिया। उन्होंने भी छात्रों से बात की है।
