चित्रकूट में है कांटे की टक्कर
लखनउ। यह बात सही है कि चुनावी मौसम में ही जनता रूपी फूलों की औकात आंकी जाती है। यहां इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि चुनावी हवा भी रातों रात बदलती है। उत्तर प्रदेश की चुनावी रण नीति में उंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य के गर्त में है पर इतना तो कहा जा सकता है कि इसवार यहां कांटे की टक्कर उम्मीदवारों के सामने है। बहर हाल जो भी हौ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को है। इस चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में चित्रकूट की भी दो सीटों पर वोटिंग होगी। चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय विधायक हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के वीर सिंह को हराया था। वहीं, 2012 में इस सीट से सपा के वीर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने चंद्रिका प्रसाद उपाध्यायए सपा ने अनिल प्रधान पटेल, बसपा ने पुष्पेंद्र सिंह और कांग्रेस ने निर्मला भारती को प्रत्याशी बनाया है।
मानिकपुर विधानसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी के आनंद शुक्ल विधायक है। उन्होंने 2019 में हुए उपचुनाव में डॉण् निर्भय सिंह को 12 हजार 840 मतों से हराया था। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के आरके सिंह पटेल ने कांग्रेस के संपत पाल को 44,464 मतों के अंतर से हराया था। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे, तो इस सीट पर उपचुनाव हुए।
मानिकपुर सीट पर 1977 में पहला चुनाव हुआ था, जिसमें रमेश चंद ने जीत हासिल की थी। इस बार के चुनाव में बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने अविनाश चंद्र द्विवेदी, सपा ने वीर सिंह पटेल, बसपा ने बलवीर पाल और कांग्रेस ने रंजना बरातीलाल पाडेय को प्रत्याशी बनाया है। लोग अब यहां इस बात पर विशेष ध्यान दे रहे हैं कि कौन सा ऐसा उम्मीदवार है जो चित्रकूट की जनता के लिए विश्वासपात्र होगा। बहरहाल सभी दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। एक धर्म नगरी होने के कारण चित्रकूट का अपना अलग स्थान रहा है ऐसे में संभव है कि भाजपा बाजी मार जाए।
