पीएम ने झुग्गीवासी लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में इन-सीटू स्लम पुनर्वासश् प्रोजेक्ट के तहत कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन किया। पीएम ने झुग्गीवासी लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी भी सौंपी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थेे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के सैंकड़ों परिवारों, गरीब भाई बहनों के लिए बड़ा दिन है। ये उनके जीवन की एक नई शुरुआत है। कार्यक्रम विज्ञान भवन में हुआ। इन फ्लैट्स का निर्माण करीब 345 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।
376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण सभी को आवास मुहैया करा रहा है। कालकाजी एक्सटेंशन, जेलोरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में परियोजना शुरू की गई है। यहां पहले चरण में 3024 फ्लैट्स बनाए गए हैं। इस योजना के तहत झुग्गी में रह रहे लोगों को अच्छी सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य देना उद्देश्य है।फ्लैट्स किचन में विट्रिफाइड फ्लोर टाइल्स, सिरेमिक टाइल्स और उदयपुर ग्रीन मार्बल काउंटर जैसी सुविधाएं हैं। इसमें सामुदायिक पार्क, इलेक्ट्रिक सब.स्टेशन, सीवेज ट्रिटमैंट प्लांट, पानी की पाइपलाइन, लिफ्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
पीएम ने कहा कि जैसे ही मैंने पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपी उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आई। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार के ये प्रयास दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हमारी सरकार शहरों में रहने वाले गरीबी से जूझ रहे परिवारों पर भी ध्यान दे रही है। विकास को जमीनी स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से हमने उन सभी के लिए वित्तीय समावेशन सुनिश्चित किया जो लोग बैंक खातों तक पहुंच नहीं पहुंच पाते हैं। हमारी सरकार ने समाज के उन सभी लोगों को शामिल किया है जो बैंक रहित और बीमाकृत नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.