गुजरात चुनाव : कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी

अहमदाबाद। गुजरात में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख सियासी पार्टियां इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के इरादे से पूरी ताकत के साथ जुटी है। इस बीच गुजरात के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।  किसानों का कर्ज 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इनमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार, बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा किया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा है कि बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद्द की जाएगी और फिर से सबको जेल भेजा जाएगा। कांग्रेस ने आगे कहा कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल के नाम से करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। सोनिया गांधी का सख्त निर्देश रहता था कि मेनिफेस्टो को प्रायोरिटी में रखें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो वचन दिए हैं वो हर हाल में पूरा किया जाएगा। 6 लाख लोगों से पूछकर हमने मेनिफेस्टो बनाया है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में कहा है कि गृहणियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। गैंस सिलेंडर पर बाकी के रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में भरेगी। छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा की फीस में 20ः की कमी की जाएगाी। अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक फ्री में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। । पंचायतों से छीनी गई शक्तियां उन्हें वापस लौटाईं जाएंगी। भ्रष्टाचार की रोकथाम और मनरेगा के लिए समय पर भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।
बताते चलें कि गुजरात में एक ओर जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आने की पूरी कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस के सामने अपनी साख को बचाने की चुनौती है। इधर, आम आदमी पार्टी की गुजरात में एंट्री से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है । दरअसल, आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.