गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी की दूसरी सूची
6 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमें 6 नाम घोषित किए गए हैं। धोराजी से महेंद्रभाई पाडलियाए भावनगर पूर्व से सेजल पांड्याए खंभालिया से मूलुभाई बेराए कुतियाना से ढेलिबेन ओडेदराए डेडियापाड़ा से हितेश वसावा और चोर्यासी से संदीप देसाई को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक 166 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भावनगर पूर्व सीट पर वर्तमान विधायक विभावरी दवे का टिकट काट दिया है। उनकी जगह सेजल पांड्या को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने पहली सूची में 38 विधायकों के टिकट काटे थे।
विदित हो कि भाजपा ने 10 नवंबर को 182 विधानसभा सीटों में से 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी याग्निक हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉण् दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। इधरए पार्टी ने वर्तमान सरकार में शामिल 5 मंत्रियों का भी टिकट काट दिया था। इनमें राजेंद्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। पार्टी परफॉर्मेंस को आधार बताते हुए सभी टिकट काटे हैं।
प्रद्युमन सिंह जडेजा ;अबडासाद्धए कुवरजी बावड़ियां ;जसदनद्धए जवाहर चावडा ;मानावदरद्धए हर्षद रिबडीया ;विसावदरद्धए भगा बारड ; तालालाद्धए अश्विन कोटवाल ;खेडब्रह्माद्धए जीतू चौधरी ;कपराडाद्ध को भाजपा से टिकट दिया गया है। ये सभी नेता 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अब बीजेपी की ओर से मैदान में हैं।
