महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

नई दिल्ली । सच ही कहा गया है कि सत्ता के सिंहासन पर बैठने के बाद लोग इतने मदांध हो जाते हे कि उन्हे उचित और अनुचित का ख्याल ही नहीं रहता औा शायद यही कारण है कि वह सत्य की राह से भटक जाते हैं। इसके कारण उनकोे मुसीबतों का सामना करना पडता है। संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस  की नेता महुआ मोइत्रा घिर गई हैं। अब इस मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दे दिया गया है। इसके बाद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया कि मेरी शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते। लोकपाल ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि तृणमूल की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाये। इसके साथ ही लोकपाल ने जांच एजेंसी को 6 महीने में रिपोर्ट भी देने को कहा है
गौरतलब है कि संसदीय प्रश्नों के लिए नकद आरोप पर एथिक्स कमेटी की जांच के बाद पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं मोइत्रा को पिछले साल 8 दिसंबर को संसद के निचले सदन से निष्कासिन कर दिया गया था। महुआ मोइत्रा पर हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के बदले नकद प्राप्त करने के आरोप लगे हैं। दरअसल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दावा किया गया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के बदले में रिश्वत ली थी। दुबे के अनुसारए ये आरोप वकील जय देहाद्राई द्वारा उन्हें संबोधित एक पत्र से उपजे हैं। अब आगे इस मामले पर क्या परिणाम आता हैै यह तो भविष्य के गर्त में है पर इस तात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मोइत्रा को मुश्किलों का सामना करना पडेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.