पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान संपन्न

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ । 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो,  छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर करीब 60% मतदान दर्ज किया गया है।
राज्यवार मतदान के आंकड़े की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक सहारनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 63.29% और रामपुर सीट पर सबसे कम 52. 42% वोटिंग हुई है। वहीं उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक नैनीताल, उधमसिंह नगर सीट पर सबसे ज्यादा 59.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 44.43 % वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की छह सीटें पर  शाम पांच बजे तक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73. 85ः% और सीधी सीट पर सबसे कम 51.24% वोटिंग हुई है। राजस्थान की 12 सीटों पर शाम पांच बजे तक गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 60.29% और करौली धौलपुर सीट पर सबसे कम 42.53% वोटिंग हुई है। बिहार की चार सीटें जिनपर मतदान हुए उनमें शाम पांच बजे तक औरंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 49. 5% और नबादा सीट पर सबसे कम 40,2% वोटिंग हुई है। त्रिपुरा में 76%,पश्चिम बंगाल मे 77%, एमेघालय मे 69. 91% मतदान हुए। छत्तीसगढ़ में 63.41ः%, असम में 70. 77% पुडुचेरी 72. 84% ,अरुणाचल 64. 07%, नगालैंड 56.18% मिजोरम 53.96%, सिक्किम 68.06% , मणिपुर 68.62% ,अंडमान निकोबार 56.87%,  लक्षद्वीप 59.02%, महाराष्ट्र में 54.85% मतदान हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.