अमानतुल्लाह खान को ईडी ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में में (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार (18 अप्रैल) को विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे।
आम आदमी पार्टी के नेता और ओखला विधायक अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है। ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था।
इधर विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मोदी सरकार का ऑपरेशन लोटस में पूरी तरह जुट गई है। मंत्रियों और विधायकों पर फर्जी मामले बनाकर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बेबुनियाद मामला बनाया गया। तानाशाही का अंत जल्द होगा। मैं उनके परिवार से मिलने जा रहा हूं
