10 सटीक वास्तु उपाय आपके बेडरूम के लिए

1. बिस्तर घर में उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर रखना चाहिए। नवविवाहितों लिए तो यह दिशा बहुत ही अच्छी मानी गई है। यदि ऐसा करना संभव नहीं हो तो दक्षिण.पश्चिम में भी अपना बिस्तर रख सकते हैं।

2. बेडरूम में सुंदर आकृतियां लगाएं। जैसे. छोटे बच्चों की तस्वीरें, मोमबत्तियां, गुलाब के फूलों की पेंटिग। युद्ध के दृश्य या जंगली जानवरों की तस्वीरें न लगाएं।

3. बेडरूम को लाल रंग से सजाएं। जैसे. लाल रंग की बेडशीट, लाल रंग का प्रकाश, लाल फूल, लाल मोमबत्ती, लाल क्रिस्टल बॉल आदि

4. बिस्तर के सामने या पीछे दर्पण नहीं होना चाहिए। यदि जगह की कमी के कारण दर्पण रखना मजबूरी है तो उसे कपड़े से ढंक कर रखें। बेडरूम में दर्पण होने से संबंधों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।

5. बेडरूम में भगवान की तस्वीर या मूर्तियां न रखें। पूर्वजों की तस्वीरें भी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए। जगह की कमी के कारण पूजा स्थान बेडरूम में ही रखना जरूरी हो तो पर्दा लगाकर रखें।

6. बेडरूम में एक्वेरियम जैसी पानी वाली चीजें न रखें। इसी तरह बेडरूम में पौधा, टीवी, कंप्यूटर जैसे उपकरण भी नहीं रखने चाहिए।

7. बिस्तर दरवाजे के ठीक सामने नहीं होना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

8. बिस्तर पर एक गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए। दो भागों में बंटा बिस्तर रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। फटी या काफी पुरानी चादर न बिछाएं और सफाई का भी ध्यान रखें।

9. कमरा आयताकार हो तो दांपत्य जीवन में प्यार बना रहता है।

10. कमरे का रंग भी प्यार को प्रभावित करता है। कमरे में हल्के और आंखों को सुहाते रंगों का प्रयोग करें। कमरे में पति-पत्नी का साथ में मुस्कुराता बड़ा चित्र अवश्य लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.