पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जार

आइए जानते हैं कि मतदान को लेकर किसने क्या कहा ?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 30 सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। यहां वोटों की गिनती 2 मई को होगी। बंगाल में 75 लाख वोटर्स 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में सबकी नजरें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकी है जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में हैं। बंगाल में चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हैं और लोग घरों से निकलकर मतदान करने को बाहर आते नजर आए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नंदीग्राम से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में अपना वोट डालने की अपील करता हूं क्योंकि पूरा देश नंदीग्राम को देख रहा है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि विकास या तुष्टिकरण की राजनीति यहां जीतेगी। मतदान के बाद उन्होनें जीत का दावा करते हुए कहा कि विकास की जीत होगी और कुशासन परास्त होगा। अब सोनार बांग्ला का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के साथ समस्त बंगाल के लोग परिवर्तन के पक्ष में वोटिंग कर रहे हैं। यहां के लोग प्रधानमंत्री के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।  मतदान के बाद उन्होनें जीत का दावा करते हुए कहा कि विकास की जीत होगी और कुशासन परास्त होगा।
पीएम मोदी ने बंगाल में दूसरे चरण के चुनावों को लेकर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा. पश्चिम बंगाल के लोगों से आग्रह है कि जिनकी सीटों पर आज वोटिंग हो रही है वहां रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बंगाल चुनाव को लेकर ट्वीट किया है। अमित शाह ने लिखा. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू होते ही मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट निर्णायक परिवर्तन ला सकता है। तो, बाहर आओ और एक सुरक्षित और समृद्ध चेन के लिए वोट करें। भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने भी बंगाल में चुनावों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा. बंगाल विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का ध्यान भी अवश्य रखें। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर लिखा आज दूसरे चरण के मतदान में असम में 39, पश्चिम बंगाल में 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मैं असम और पश्चिम बंगाल के इन क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूं कि विकसित राज्य और राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें। मतदान आपका अधिकार, कर्तव्य और लोकतंत्र की शक्ति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.