गुजरात : निकाय चुनाव में हिंसा, पुलिस ने किया बल प्रयोग


गांधीनगर। गुजरात में रविवार को स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान दाहोद में वोटिंग सेंटर पर जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं बनासकांठा में एक जगह बूथ कैप्चरिंग हुई। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं विरमगाम में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्दलीय उम्मीदवार के साथ झड़प हो गई। यहां भी पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
बताया जाता है कि कुछ जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी ईवीएम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता फर्जी ईवीएम दिखाते हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाते नजर आए। इस दौरान हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने दखल देकर हालात को नियंत्रण में लिया।
दाहोद में इस चुनाव के लिए 11,343 कर्मचारी और 2600 जवान तैनात किए गए थे। फिर भी हिंसा हुई। इस वजह से कुछ देर वोटिंग भी बंद रही। बाद में सीनियर अफसरों ने पहुंचकर दोबारा मतदान शुरू कराया। शाम 6 बजे तक जिला पंचायतों में 59.30% तालुका पंचायतों में 61.38% और नगर पालिकाओं में 56.69% वोटिंग हुई।गुजरात में आज 31 जिला, 231 तालुका पंचायत और 81 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव हुए।आज कुल 8473 सीटों के लिये वोटिंग हुई। इनमें नगरपालिका की 2720 सीटें, जिला पंचायतों की 980 सीटें और तालुक पंचायतों की 4773 सीटें शामिल हैं। वोटिंग के लिये 36,008 मतदान केंद्र बनाये गए थे। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।
.

Leave A Reply

Your email address will not be published.