चीन का दूसरा खुन्नस पीएम मोदी से है : विजयवर्गीय
इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा में कोरोना सहित अन्य मुद्दों पर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एशियाई देशों में सिर्फ भारत इस संकट से जूझ रहा है। चीन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये भी कहा कि चीन ने पहले ट्रंप को चुनाव हरवाने में मदद कर हटाया, दूसरा खुन्नस उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है।
उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से कोरोना महामारी चल रही है उसमें विपक्ष सहित सभी को गंभीरता के साथ सरकार के साथ खड़े होकर जनता के दुख दर्द को मिटाने में सहयोग करना चाहिए। चीन के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि चीन किसी देश को आगे बढ़ने नहीं देता है और जो आगे बढ़ता है उसे कमजोर करने में जुट जाता है। यह चाइना की पॉलिसी होती है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विश्व मीडिया में अमेरिका और भारत से चीन की नाराजी संबंधी जो खबरें छपने के साथ आशंका जाहिर की है। उससे यह कहने में संकोच नहीं कि यह दूसरी लहर चीन के मानव निर्मित वायरस का असर है। उन्होंने साफ किया कि दूसरी लहर की घातकता का ऐसा अनुमान इसलिए नहीं था क्योंकि अन्य एशियाई देशों में यह लहर नहीं थी। इसे लेकर चीन पर इसलिए शंका हो रहा है कि अमेरिका के वैज्ञानिक भी शंका जाहिर कर चुके हैं कि मानव निर्मित वायरस वार चीन की साजिश हो सकती है।
उन्होंने कहा कि चीन ने पहले ट्रंप को चुनाव हरवाने में मदद कर हटाया, दूसरा खटका उसे प्रधानमंत्री मोदी से है क्योंकि केंद्र की कूटनीति के चलते असहाय हुए चीन को पहली बार भारत की जमीन से पैर पीछे खींचना पड़ा है। मोदी जी की कूटनीतिक सफलता के चलते कई इस्लामिक देश भारत के साथ आ गए हैं इससे वह बौखलाया हुआ है।
