भारत ने अपने नागरिकों को बुलाया वापस

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव से  बदतर होते जा रहे हालात को देख भारत सरकार ने अफगानिस्तान के चौथे बड़े शहर मज़ार-ए-शरीफ से अपने राजनयिकों और नागरिकों को सुरक्षित निकालने का फैसला किया है। इसी कड़ी में अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मज़ार-ए-शरीफ से नई दिल्ली के लिए मंगलवार शाम एक विशेष फ्लाइट रवाना होगी।

 अफगानिस्तान के बाल्ख और तखार प्रांत में तालिबान लड़ाकों और अफगान सुरक्षाबलों के बीच तेज हुई लड़ाई के बीच यह फैसला लिया गया है। तालिबान ने हाल ही में उत्तरी बाल्ख के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था। अब उसका टारगेट मज़ार-ए-शरीफ है। मज़ार-ए-शरीफ बाल्ख प्रांत की राजधानी और अफगानिस्तान का चौथा सबसे बड़ा शहर है। मज़ार-ए-शरीफ में भारत के वाणिज्य दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि जो भी भारतीय नागरिक विशेष विमान से अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैंए वे तुरंत अपने पूरे नामए पासपोर्ट नंबरए एक्सपायरी डेट के साथ वॉट्सऐप कर दें। इसके लिए दूतावास ने नंबर भी शेयर किए हैं।

 विदित हो कि इससे पहले तालिबान ने समांगन प्रांत पर कब्जा कर लिया। यहां के डिप्टी गवर्नर सेफतुल्लाह समांगानी ने कहा कि बाहरी इलाके में हफ्तों तक हुई झड़पों के बाद समुदाय के बुजुर्गों ने अधिकारियों से शहर को और अधिक हिंसा से बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद विद्रोहियों ने बिना किसी लड़ाई के ऐबक में प्रवेश किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.