टी राजा को मिली जमानत

हैदराबाद। पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने विधायक टी राजा सिंह को चेतावनी देते हुए जमानत दे दी है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने पहले बीजेपी नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में कोर्ट ने रिमांड ऑर्डर वापस लेते हुए उसे बेल दे दी। पुलिस ने टी राजा सिंह को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था।
टी राजा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिर भाजपा ने भी  टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया।
टी राजा के बयान के खिलाफ सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन जारी हैं। नाराज भीड़ ने गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए गोशामहल से  टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.