सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट

लखनऊ। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के लोकसभा चुनाव लड़ने पर ग्रहण लग गया है। कांग्रेस ने बुधवार को आठवी लिस्ट जारी की जिसमे सुप्रिया श्रीनेत का नाम नहीं था। सुप्रिया श्रीनेत उत्तरप्रदेश की महाराजगंज सीट से चुनाव लडने वाली थीं।अब उनकी जगह कांग्रेस ने वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद सुप्रिया श्रीनेत को टिकट नहीं दिया गया है।
विदित हो कि सुप्रिया श्रीनेत ने महाराजगंज सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उनका टिकट तय माना जा रहा था लेकिन टिकट घोषणा से पहले सुप्रिया श्रीनेत ने अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर बेहद अमर्यादित पोस्ट लिख दी जिसके बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए महिला सम्मान से जोड़ दिया। इस पोस्ट को लेकर जब सप्रिया श्रीनेत की आलोचना हुई तो सुप्रिया ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके सोशल मीडिया के एकाउट् का कई लोगो के पास एक्सेस है और इन्हीं में से एक पर गलत पोस्ट किया गया। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरत इसे डिलीट कर दिया।उन्होंने कहा मैं पता लगा रही हूं कि यह कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं वो इस बात को अच्छी तरह जानते हैैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती। बहरहाल जो भी हो पर इस बीच चुनाव आयोग ने उनके पोस्ट को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।इधर लोगों का मानना है कि कांग्रेस ने डैमेज कण्ट्रोल करते हुए सुप्रिया श्रीनेत को टिकट देना उचित नहीं समझा और लिस्ट से सुप्रिया श्रीनेत के नाम को हटा दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.